Skip to main content

hair:बालों को जल्दी लम्बा करने के उपाय.

आप अगर अपने बालों को जल्दी लंबा बनाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि बालों में नारियल या जैतुन के तेल की मसाज करें. बालों में कंघी करें- बालों में कंघी करना उतना ही जरूरी है, जितना की तेल की मसाज. लेकिन इसके लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है. कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है..

बालों पर तो ‘बाला’, ‘उजड़ा चमन’ व ‘गॉनकेश’ जैसी कई फिल्में भी बन चुकी हैं। इससे यह बात तो साफ है कि बाल के विषय को लोग कितनी गंभीरता से लेते हैं। आए दिन लोग तरह-तरह के बाल लंबे करने के तरीके आजमाते हैं। हेयर जल्दी बढ़ाने के तरीके में लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट का भी उपयोग करते हैं, लेकिन बाल लंबे करने के तरीके आजमाते वक्त जाने-अनजाने में कुछ गलतियों से बालों को नुकसान भी होता है। ऐसे में हेयर जल्दी बढ़ाने के तरीके का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख से हम बालों को बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जो बालों के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ आजमाने में भी आसान हैं।

बाल लंबे न होने के मुख्य कारण

बढ़ती उम्र

हार्मोनल संतुलन में गड़बड़ी

भावनात्मक तनाव

किसी तरह की बीमारी

पौष्टिक तत्वों की कमी

बालों को बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

एक या दो प्याज

रुई का टुकड़ा

प्याज को काटकर उसका रस निकाल लें।

चाहें तो प्याज को मिक्सी में पीस भी सकते हैं।

इस रस को रुई की मदद से बालों में लगाएं।

रस को 15 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और उसके बाद शैंपू से बाल धो लें।

बालों को लंबा और घना करने के उपाय में प्याज मददगार हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्याज के रस का उपयोग एलोपेशिया (Alopecia areata- बाल झड़ने की समस्या) जैसी समस्या में प्रभावकारी हो सकता है (2)। प्याज बालों को पोषण देने में सहायक हो सकता है। इसलिए, प्याज का उपयोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट में भी किया जाता है

बालों को लंबे करने के उपाय में जिनसेंग

बाल लंबे करने के उपाय के लिए दो से तीन चम्मच जिनसेंग का तेल

उपयोग का तरीका:

जिनसेंग के तेल को स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें।

लगाने के बाद एक से डेढ़ घंटे तक तेल को लगा रहने दें।

फिर हल्के शैंपू से बालों को धो लें।

कैसे फायदेमंद हो सकता है?

बालों को जल्दी बढ़ाने के उपाय में जिनसेंग का तेल भी शामिल है। शोध के अनुसार, जिनसेंग में मौजूद घटक जिनसेनोसाइड्स (ginsenosides) बालों के विकास में सहायक हो सकता है फिलहाल, इस बारे में अभी और शोध की आवश्यकता है, लेकिन परीक्षण के तौर पर इसका उपयोग कर सकते हैं।

बाल बढ़ाने का नुस्खा अंडा

बाल लंबे करने के उपाय के तौर पर एक अंडा

कच्चे अंडे को फेंटकर बालों में लगा लें।

फिर थोड़ी देर बाद शैंपू से धो लें।

कैसे फायदेमंद हो सकता है?

बालों को जल्दी बढ़ाने के उपाय के लिए अंडा एक आसान और असरदार विकल्प हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, अंडे की जर्दी को महिलाओं के बालों के विकास में लाभकारी पाया गया है। दरसअल, अंडे में मौजूद पेप्टाइड (peptides) बालों के ग्रोथ में सहायक हो सकता है (6) (7)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि बालों को लंबा करने का उपाय के लिए अंडे का उपयोग लाभकारी हो सकता है।

बाल लंबे करने के टोटके एलोवेरा जेल

यह बालों के लिए भी उपयोगी हो सकता है। एलोवेरा जेल बालों के डैमेज होने, बालों के झड़ने व डैंड्रफ जैसी समस्याओं के लिए उपयोगी हो सकता है। एलोवेरा जेल का उपयोग कई वर्षों से घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जा रहा है। बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में इसे ऑलिव ऑयल, बादाम तेल और कैस्टर ऑयल के साथ भी उपयोग किया जा सकता है (7)। अगर अब कोई आपसे यह पूछे कि बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं, तो इसका जवाब है एलोवेरा जेल।

बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय में आंवला

दो चम्मच आंवला पाउडर या आंवले का रस

दो चम्मच नींबू का रस

उपयोग का तरीका:

आंवला पाउडर या आंवले के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर कुछ देर सूखने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो दें।

कैसे फायदेमंद हो सकता है?

बालों के लिए आंवला टॉनिक की तरह होता है, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ नए बालों के विकास में भी सहायक हो सकता है। इतना ही नहीं यह वक्त से पहले बालों के सफेद होने के जोखिम को भी कम कर सकता है। आंवले का उपयोग कई हेयरप्रोडक्ट्स में भी किया जाता रहा है इसलिए, अगर आप यह सोच रहे हैं कि हेयर ग्रोथ के लिए क्या करें,तो बस आंवले के तेल का उपयोग करें।

फिश ऑयल/मछली का तेल

मछली का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। मछली के तेल के सप्लीमेंट में डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए) होता है, जो स्कैल्प की त्वचा में कोशिकाओं पर असर कर बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। यह बालों के पतले होने और गंजेपन के प्रभाव पर भी असरदार हो सकता हैइसके अलावा, फिश ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है, जिसके सेवन से बाल घने और मजबूत हो सकते हैं

बालों को बढ़ाने के लिए कुछ और उपाय

सबसे पहले जानते हैं कि बाल बढ़ाने के लिए क्या करें:

अगर मन में यह सवाल आए कि बाल बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, तो हम कहेंगे कि बालों को लंबा करने का तरीका मालिश करना है। नियमित रूप से बालों में हर्बल हेयर ऑयल की मालिश करें। हफ्ते में कम से कम दो बार अपने बालों की जड़ों में तेल लगाकर सिर की मालिश जरूर करें

बाल बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, तो इसका दूसरा जवाब है पूरी नींद लेना। नींद पूरी नहीं होने से भी बाल झड़ने का जोखिम हो सकता है। यह बात एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी में सामने आई है, जिसमें स्लीप डिसऑर्डर को एलोपीसिया का जोखिम कारक पाया गया है

बालों को लंबा करने का तरीका है स्ट्रेस फ़्री रहना। इसलिए, तनाव या स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें

नियमित रूप से बालों की ट्रिंमिंग कराएं। हर दो-तीन महीने में बालों को हल्का-हल्का कटवाते रहें ताकि दो-मुंहे बालों की समस्या न हो।

रात को बाल बांध कर सोएं। ऐसा करने से आपके बाल आपस में रगड़ खाकर नहीं टूटेंगे।

क्या न करें?

बाल बढ़ाने के लिए क्या करें, यह जानने के बाद अब जानते हैं बाल बढ़ाने के लिए क्या न करें जानने की :

शैंपू करने के तुरंत बाद बालों को न झाड़ें। भीगे बालों को झाड़ने से वो कमजोर होकर टूट सकते हैं। ज्यादा शैंपू न करें। शैंपू में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, ऐसे में ज्यादा शैंपू करने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसलिए, हफ्ते में दो से ज्यादा बार शैंपू न करें। बालों को गर्म पानी से न धोएं।

Popular posts from this blog

life:जीवन सलाह एक खिड़की के माध्यम से देख रहे हैं

आज सेलुलर फोन, मोबाइल कंप्यूटर और अन्य हाई-टेक गैजेट्स की महानगरीय दुनिया में रहना न केवल व्यस्त है, बल्कि बहुत ही अवैयक्तिक भी है। हम पैसा बनाते हैं और फिर अपना समय और प्रयास अधिक पैसा बनाने में लगाते हैं। क्या यह समाप्त होता है? आमतौर पर नहीं क्योंकि हम कभी संतुष्ट नहीं होते हैं। कितनी बार हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अगर केवल हमारे पास कुछ और पैसा होता, तो जीवन इतना मीठा होता? लेकिन, एक पर्याप्त वृद्धि प्राप्त करने के बाद, हमें एहसास हुआ कि यह पर्याप्त नहीं था और हमें और अधिक की आवश्यकता है? मैंने जीवन पर कई किताबें पढ़ी हैं जैसे कि रॉबिन शर्मा का भिक्षु यह कहता है और भिक्षु ऐसा कहता है, और वे सभी कहते हैं कि धन आवश्यक नहीं है। लेकिन यह है। क्या आप बिना कैश और इसके बहुत कुछ कर सकते हैं? मुझे पता है कि मैं नहीं कर सकता इसलिए, मैं पड़ोस रब्बी के पास गया और उनसे सलाह मांगी, जो मुझे जीवन में अपना सही रास्ता खोजने में मदद करेगा। रब्बी सिर हिलाकर मुझे खिड़की पर ले गया। "क्या देखती है?" उन्होंने मुझसे पूछा। इसके तुरंत बाद, मैंने उत्तर दिया, "मैं लोगों को टहलते हुए...

skin:बढ़ती उम्र में चेहरे की स्किन को टाइट रखना है? तो ये टिप्स आजमाएं.

बढ़ती उम्र में भी अधिकांश महिलाएं अपने चेहरे की त्वचा को टोन्ड रखना चाहती है, जिससे की उनके चेहरे को झुरियां आसानी से न छू पाएं। अगर आप भी अपनी स्किन को टाइट व त्वचा का कसाव बरकरार रखना चाहती हैं, तो ये टिप्स आजमा सकती हैं पानी पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गि‍लास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है। व्यायाम त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशि‍काएं भी सक्रिय होंगे जि‍नका उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा। कुकंबर यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कुकंबर को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में रूख जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है। मसाज चेहरे की मसाज करना, त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ प्राकृतिेक चमक भी देता...

aloevera:चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं ..

त्‍वचा आपके शरीर का सबसे बड़ा अंग है। लेकिन यह आपकी सबसे बड़ी समस्‍या भी हो सकती है। आज हर महिला या पुरुष यह पूछते हैं कि फेस पर ग्‍लो लाने के लिए क्‍या खाना चाहिए। क्योंकि हर किसी को चेहरे पर चमक चाहिए, यह बहुत ही आम प्रश्‍न है। क्‍योंकि आज का वातावरण प्रदूषण युक्‍त है। प्रदूषण, धूप, तनाव, हार्मोन असंतुलन और अस्‍वास्‍थ्‍यकर भोजन आपकी त्‍वचा की परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। जिनमें मुंहासे, डार्क सर्कल्‍स आदि की संभावना बढ़ जाती है। आप इन्ही सब त्‍वचा समस्याओं से बचने के लिए कई प्रकार के सौदर्यं उत्‍पादों का उपयोग करते हैं। लेकिन स्‍वस्‍थ्‍य आहार का उपयोग किया जा सकता है जो आपके स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ही आपकी त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इस लेख में आप जानेगें चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं और उन आहारों के बारे में जो आपके चेहरे पर ग्‍लो लाने में मदद करते हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय हरी पत्‍तेदार सब्जियां जब त्‍वचा स्‍वास्‍थ्‍य की बाती आती है तो हरी पत्तेदार सब्‍जीयां सबसे फायदेमंद मानी जाती हैं। क्‍योंकि इनमें एंटीऑक्‍सीडेंट और आवश्‍यक विटामिन की अच्‍छी मात्रा...