Skip to main content

aloevera:चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं ..

त्‍वचा आपके शरीर का सबसे बड़ा अंग है। लेकिन यह आपकी सबसे बड़ी समस्‍या भी हो सकती है। आज हर महिला या पुरुष यह पूछते हैं कि फेस पर ग्‍लो लाने के लिए क्‍या खाना चाहिए। क्योंकि हर किसी को चेहरे पर चमक चाहिए, यह बहुत ही आम प्रश्‍न है। क्‍योंकि आज का वातावरण प्रदूषण युक्‍त है। प्रदूषण, धूप, तनाव, हार्मोन असंतुलन और अस्‍वास्‍थ्‍यकर भोजन आपकी त्‍वचा की परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। जिनमें मुंहासे, डार्क सर्कल्‍स आदि की संभावना बढ़ जाती है।

आप इन्ही सब त्‍वचा समस्याओं से बचने के लिए कई प्रकार के सौदर्यं उत्‍पादों का उपयोग करते हैं। लेकिन स्‍वस्‍थ्‍य आहार का उपयोग किया जा सकता है जो आपके स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ही आपकी त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इस लेख में आप जानेगें चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं और उन आहारों के बारे में जो आपके चेहरे पर ग्‍लो लाने में मदद करते हैं।

चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय हरी पत्‍तेदार सब्जियां

जब त्‍वचा स्‍वास्‍थ्‍य की बाती आती है तो हरी पत्तेदार सब्‍जीयां सबसे फायदेमंद मानी जाती हैं। क्‍योंकि इनमें एंटीऑक्‍सीडेंट और आवश्‍यक विटामिन की अच्‍छी मात्रा होती है। इसके अलावा इनमें सभी प्रकार के प्रोटीन और खनिज पदार्थ भी उपस्थित रहते हैं। इस प्रकार की हरी पत्‍तेदार सब्‍जीयों में पालक, मूली के पत्‍ते, सरसों के पत्‍ते, सलाद, धनिया, अजमोद, ब्रोकोली और अन्‍य पत्‍तेदार सब्जियां आती हैं। ये सब्जियां आपकी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा ये आपकी त्‍वचा के रंग को साफ रखने और ग्लो बढ़ाने का सबसे अच्‍छा माध्‍यम हो सकती हैं। आप इन्‍हें कच्‍चे, पकाकर या सलाद के साथ उपभोग कर सकते हैं।

चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय एलोवेरा

त्‍वचा की सभी समस्‍याओं के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचार एलोवेरा से किया जा सकता है। इसमें हार्मोन ऑक्सिन और गिब्‍बेरेलीन होते हैं जो कि एंटी-इंफ्लामेटरी होते हैं। इसलिए जब आप एलोवेरा को अपनी त्‍वचा में लगाते हैं या एलोवेरा जूस का उपभोग करते हैं तो यह त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर कर सकता है। यह विशेष रूप से त्‍वचा की सूजन को कम करने में सहायक होता है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि सीधे ही पौधे से निकाले गए एलोवेरा जेल का उपभोग न करें।

त्वचा में निखार लाने के लिए गाजर खाएं

आप अपने चेहरे में चमक लाने के लिए गाजर का उपयोग कर सकते हैं। वैसे भी गाजर के फायदे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत अधिक होते हैं। क्‍योंकि इसमें पोषक तत्‍वों की अच्छी मात्रा होती है। यह आपकी त्‍वचा स्‍वास्‍थ्‍य को भी बढ़ावा दे सकती है। गाजर में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए और एंटीऑक्‍सीडेंट की उच्‍च मात्रा होती है। ये सभी आपकी त्‍वचा से विषाक्‍त पदार्थों को दूर करके अंदर से स्‍वस्‍थ्‍य बनाते हैं। इसके अलावा यह सूर्य से होने वाली क्षति से भी त्‍वचा की रक्षा करते हैं। नियमित रूप से गाजर का उपभोग कर समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेतों झुर्रीयों आदि को भी रोकते हैं। गाजर के अलावा आप त्‍वचा को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए शकरकंद और याम आदि का भी उपभोग कर सकते हैं।

चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय दही

प्राचीन समय से ही दही और मक्‍खन का उपयोग सौंदर्य उपचार के लिए किया जा रहा है। दही और मक्‍खन में प्राकृतिक प्रोबायोटिक्‍स होते हैं जो पाचन, अवशोषण और विसर्जन में मदद करते हैं। जब आपका पाचन तंत्र स्‍वस्‍थ्‍य होता है और आंतों में कोई समस्‍या नहीं होती है तो आपकी त्‍वचा भी स्‍वस्‍थ्‍य रहती है। इस दौरान आपकी त्‍वचा में किसी प्रकार के संक्रमण या दोष होने की संभावना बहुत ही कम होती है। आप अपनी त्‍वचा समस्‍याओं को दूर करने के लिए कई सौंदर्य उत्‍पादों में भी दही का उपयोग करते हैं। इसके लिए आप दोपहर और रात के भोजन के बाद दही का सेवन कर सकते हैं।

Popular posts from this blog

life:जीवन सलाह एक खिड़की के माध्यम से देख रहे हैं

आज सेलुलर फोन, मोबाइल कंप्यूटर और अन्य हाई-टेक गैजेट्स की महानगरीय दुनिया में रहना न केवल व्यस्त है, बल्कि बहुत ही अवैयक्तिक भी है। हम पैसा बनाते हैं और फिर अपना समय और प्रयास अधिक पैसा बनाने में लगाते हैं। क्या यह समाप्त होता है? आमतौर पर नहीं क्योंकि हम कभी संतुष्ट नहीं होते हैं। कितनी बार हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अगर केवल हमारे पास कुछ और पैसा होता, तो जीवन इतना मीठा होता? लेकिन, एक पर्याप्त वृद्धि प्राप्त करने के बाद, हमें एहसास हुआ कि यह पर्याप्त नहीं था और हमें और अधिक की आवश्यकता है? मैंने जीवन पर कई किताबें पढ़ी हैं जैसे कि रॉबिन शर्मा का भिक्षु यह कहता है और भिक्षु ऐसा कहता है, और वे सभी कहते हैं कि धन आवश्यक नहीं है। लेकिन यह है। क्या आप बिना कैश और इसके बहुत कुछ कर सकते हैं? मुझे पता है कि मैं नहीं कर सकता इसलिए, मैं पड़ोस रब्बी के पास गया और उनसे सलाह मांगी, जो मुझे जीवन में अपना सही रास्ता खोजने में मदद करेगा। रब्बी सिर हिलाकर मुझे खिड़की पर ले गया। "क्या देखती है?" उन्होंने मुझसे पूछा। इसके तुरंत बाद, मैंने उत्तर दिया, "मैं लोगों को टहलते हुए...

skin:बढ़ती उम्र में चेहरे की स्किन को टाइट रखना है? तो ये टिप्स आजमाएं.

बढ़ती उम्र में भी अधिकांश महिलाएं अपने चेहरे की त्वचा को टोन्ड रखना चाहती है, जिससे की उनके चेहरे को झुरियां आसानी से न छू पाएं। अगर आप भी अपनी स्किन को टाइट व त्वचा का कसाव बरकरार रखना चाहती हैं, तो ये टिप्स आजमा सकती हैं पानी पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गि‍लास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है। व्यायाम त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशि‍काएं भी सक्रिय होंगे जि‍नका उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा। कुकंबर यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कुकंबर को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में रूख जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है। मसाज चेहरे की मसाज करना, त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ प्राकृतिेक चमक भी देता...