क्यों होते हैं आँखों के नीचे डार्क सर्कल
आजकल की जिंदगी में बड़े से लेकर बच्चे तक इतना व्यस्त हैं कि वो अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते और सही रहन-सहन और सही खान-पान ना मिल पाने के कारण हमारे शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है। इसके अलावा पूरी नींद भी अक्सर नहीं मिल पाती है। जिसके कारण महिलाओं को ऐसे काले घेरे का सामना करना पड़ता है। मुख्य रूप से निम्नलिखित कारणों से आँखों के नीचें काले घेरे बन जाते हैं..
कंप्यूटर या मोबाइल का अधिक उपयोग
खान पान सही न होना
पर्याप्त नींद न लेना
थकान
शराब या स्मोकिंग अधिक करना
उम्र का असर
वैसे इसे दूर करना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर हम अपने चेहरे की नियमित रूप से उचित देखभाल करें तो इस तरह के काले घेरे से बचा जा सकता है।
नींबू का इस्तेमाल
नींबू में विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है इसका इस्तेमाल करने के लिए ताजे नींबू का रस निकालें। फिर उसे कॉटन की सहायता से आँखों के नीचें लगायें। दस मिनट के बाद अपना चेहरा पानी के साथ साफ़ कर लें। नियमित रूप से करने से आपके डार्क सर्कल खत्म हो जायेंगे।
नारियल तेल
नाजुक त्वचा के लिए नारियल का तेल अच्छा मॉइस्चराइज़र है। रात को सोने से पहले अपने हाथों में नारियल तेल लेकर हल्के से आँखों के नीचें मालिश करें। इस प्रकार कम से कम एक हफ्ते तक करें। आपको खुद इसका असर दिखाई देगा।
बादाम तेल
इसमें विटामिन ई होता है जो आँखों के डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। बादाम तेल आँखों की नाजुक त्वचा के लिए बेहतर होता है। इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना चाहिए। रात भर इसे लगा रहने दें। सुबह अपना चेहरा साफ़ पानी के साथ धों लें।
खीरा
खीरे हमारी आंखों के नीचे सूजन वाले आई-बैग और डार्क सर्कल के इलाज के लिए सबसे अच्छा और सबसे ताज़ा तरीका है। इसके लिए आप कुछ खीरे के स्लाइस करें और उन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। फिर उन्हें 10 मिनट के लिए अपने काले घेरे पर लगा छोड़ दें और गुनगुने पानी से आंखें धो लें। ताजा महसूस करने और तुरंत परिणाम पाने के लिए, इस विधि को दिन में दो बार आज़माएं।




