बढ़ती उम्र में भी अधिकांश महिलाएं अपने चेहरे की त्वचा को टोन्ड रखना चाहती है, जिससे की उनके चेहरे को झुरियां आसानी से न छू पाएं। अगर आप भी अपनी स्किन को टाइट व त्वचा का कसाव बरकरार रखना चाहती हैं, तो ये टिप्स आजमा सकती हैं
पानी
पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है।
व्यायाम
त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशिकाएं भी सक्रिय होंगे जिनका उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा।
कुकंबर
यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कुकंबर को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में रूख जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
मसाज
चेहरे की मसाज करना, त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ प्राकृतिेक चमक भी देता है। आप चाहें तो एलोवेरा का गूदा निकालकर इससे चेहरे की मसाज कर सकते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने में मददगार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक तेलों से भी चेहरे की मसाज करना फायदेमंद साबित होगा।
अंडा
विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम व प्रोटीन अंडे में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको रूखी और पपड़ी जैसी त्वचा से आराम मिलेगा।
दही
दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन व विटामिन पाया जाता है। इसका नियमित सेवन त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करता है।
हरी सब्जियों का सेवन भी आपको रूखेपन से निजात दिला सकता है। ब्रोकोली, पत्तागोभी और फूलगोभी में विटामिन ए, विटामिन बी व विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू, जो आपकी स्कीन के लिए बेहद फायदेमंद है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
खीरे का सेवन करने से भी शरीर की ड्राईनेस कम होती है। खीरे में पानी की अतिरिक्त मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है।









